
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन सोलंकी के पिता 72 वर्षीय भूपेंद्रनाथ सोलंकी का बीती रात निधन हो गया. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. वे अपने पीछे दो संतान और भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके निधन की खबर पाकर यूनियन से जुड़े सारे लोग वहां पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. अंतिम संस्कार साकची भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया, जहां लोगों ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.














