
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत जीटी हॉस्टल परिसर में नल की चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया. हॉस्टल में मौजूद गार्ड ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. चोर का नाम सन्नी राम है, वह इसके पहले भी कई बार छोटी-मोटी चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है. जांच में उसके पास से चोरी का छह नल और कुछ औजार बरामद किया गया है. गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. मामले के संबंध में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि बुधवार देर शाम जीटी हॉस्टल परिसर में चोरी करते सन्नी को पकड़ा गया था. इस संबंध में हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड शशि कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था.




