
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार 10 अप्रैल को छुट्टी रहेगी. कर्मचारी उस दिन पूरे तौर पर छुट्टी पर रहेंगे. उसके बदले एक दिन कर्मचारियों और अधिकारियों को छुट्टी के दिन काम पर बुलाया जायेगा. इसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. 11 अप्रैल को रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसको लेकर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट ने अपना आदेश और सरकुलर जारी कर दिया है.














