
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर फिर से एक नया गाइडलाइन जारी किया है. वीपी एचआरएम अतरई सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना को लेकर लगातार टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में काफी ज्यादा मरीज आ रहे है. कोरोना को लेकर वीपी एचआरएम ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे लोग जमशेदपुर के बाहर से अपने नाते रिश्तेदारों को इलाज के लिए आने से रोके क्योंकि अस्पतालों में जगह नहीं है, ओपीडी और डिस्पेंसरी भी बंद होने की स्थिति है. कोरोना को लेकर काफी संख्या में मरीज टीएमएच में आ रहे है. इस कारण जरूरी कदम उठाते हुए सारे बाहर से आने वाले रिश्तेदारों और मित्रों को आने से रोकने को कहा गया है. जब तक कोरोना कंट्रोल में नहीं आता है, तब तक लोगों को किसी अन्य राज्य, किसी अन्य जिला या शहर से नहीं आने की अपील की गयी है ताकि टीएमएच पर लोड कम से कम पड़ सके.





