
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में टाटा मोटर्स स्किल ट्रेनी (टीएमएसटी) की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी गयी. शनिवार को इसकी परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें 324 में से 320 लोगों ने हिस्सा लिया था. बुधवार की शाम को लेबर ब्यूरो, टेल्को के ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर इसका रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 104 आवेदकों का चयन हुआ है. सभी अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा कराया गया था. इसके तहत टेस्ट में जेनरल नॉलेज के अलावा मैथ्स, इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे गये थे. कुल 324 लोगों ने इसमें हिस्सा लेना था, लेकिन कुल 320 लोग इसमें शामिल हुए थे. टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में इस परीक्षा आयोजन किया गया था.







