
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व कमेटी द्वारा सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया. कोविड 19 के मद्देनजर सरकार द्वारा पारित गाइड लाइन के तहत पालन करते हुए लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा की. मौके पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर मंदिर में पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इसके पश्चात विधायक ने बड़कोला गांव में आयोजित चड़क पूजा(गाजन)पर्व में शामिल हुए. गाजन पर्व पर भोक्ताओं ने तालाब में स्नान कर जमीन पर लौटते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. मौके पर सिमदी गांव के ग्राम प्रधान सह पूजा के संरक्षक कोकिल महतो, झामुमो नेता राजा बारीक,राणा मल्लिक,देवाशीष दास, बापी नंदी,बुलबुल मंडल,लखन मांडी,बासुदेव महतो,सुनील दास,मिथुन कर कमिटी के धीरेन महतो, मनोज महतो,निर्मल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



