
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल स्थित गामारिया गांव के ग्रामीण गाजन पर्व के रंग में रंग गये हैं. ग्रामीण पूजा की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए हैं. बुधवार की रात पुजारी अजित कुमार मिश्रा और ग्रामीणों ने कोरोना के मद्देनजर रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कर भगवान महादेव की पवित्र कामना घट लाकर स्थापित किया गया. कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ सतपथी का कहना है कि पाट भोगता गामारिया गाँव में 22 मई को होने वाले गाजन पर्व के लिए घट लाते हैं. यह कामना घट सदियों से बांग्ला के बैशाख महीने के पहले दिन में लाया जाता है. उसी दिन से गाँव में पर्व की शुरूआत होती है. यह पवित्र घट एक किलोमीटर दूर ताड़ूया गांव अंतर्गत महाजन बांध से हरिनाम संकीर्तन के साथ गांव के अंदर से होते हुए बाबा महादेव की मंदिर में लाकर स्थापित किया जाता है. जब कामना घट गांव होकर गुजरता है तब महिलाएं शंख, घंटी बजाकर भोक्ताओं की स्वागत करती हैं.अवसर पर पूजारी अजित मिश्रा, राज महापात्र, संदीप दत्त, लीपन डे, बंकिम नायेक, रामजीवन नायेक, सुकुमार दत्त, गोपाल नायेक, अर्जून दत्त, झांपू नायेक, बुबुन दत्त, बहादुर नायेक, विजय नायेक, अरुण नायेक, खकन नायेक, सुरेन्द्र नायेक, सिमंत नायेक, चिरंजीत नायेक,भोला बाग समेत अन्य उपस्थित थे.



