
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ओर से सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जमशेदपुर प्लांट में इसका मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इसके तहत कंपनी में गैस लीकेज और आग लगने की स्थिति में किस तरह से निबटना है, उसको लेकर तैयारी की गयी है. इस दौरान टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर जैसी सारी कंपनियों के दमकलों को रेस किया गया है. इस मौके पर इंसिडेंट कंट्रोलर (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन व सिक्यूरिटी) के नेतृत्व में इसकी देखरेख का आयोजन किाय गया. इस मौके पर टाटा कमिंस, तार कंपनी समेत तमाम कंपनियों के लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान खतरों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी.












