
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से कोरोना महामारी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टीकाकरण में मदद करने और लोगों को कोरोना जांच में सहयोग करने की बात कही है. डॉ गोस्वामी केरूकोचा में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के कई स्थानों पर कोरोना महामारी फैला हुआ है. उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि झारखंड में हेल्थ इमरजेन्सी जैसी हालात बनी हुई है.राज्य सरकार से अस्पतालों में आक्सीजन और वेंटिलेटर युक्त बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की है.बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने की. बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पद गिरि, गंगाराम हांसदा, मनोज बासुरी, बाबलु गिरि, भवतारण गिरि, लक्ष्मी रानी मांडी, माधो टुडू, सुरोजित गोप, विश्वनाथ सोरेन, करण किस्कू, सनत गिरि, मदन गिरि, चैतन्य टुडू, डोमन महतो, सुभाष महतो, दुर्गा सिंह मुंडा, दिनेश नायक, ओमप्रकाश गोस्वामी, शहाबुद्दीन खान, अरूणी पाल, पवित्र महतो, सुबदा मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.












