• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

आज भी बुनियादी सुविधाओं की बोट जोह रहा कुकडू प्रखंड, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के दावे खोखले, चुनाव में सबक सिखाने के लिए ग्रामीण हो रहे है गोलबंद

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : जैसे-जैसे झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है… वैसे-वैसे लोगों का मिजाज भी बदलने लगा है और लोग अपने जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने के लिए मुखर होने लगे हैं. चुनाव में सबक सिखाने के लिए लोग गोलबंद होने लगे हैं. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का कुकडू प्रखंड आज भी बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहा है. अक्सर विवाद में रहने वाले ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो पर झूठा आश्वासन देने का आरोप क्षेत्र की जनता और विपक्ष लगा रहे हैं.
ईचागढ़ से लौटकर संतोष कुमार की एक खास रिपोर्ट……

ये तस्वीरें आजादी से पहले के भारत के गांवों की याद दिला रही होंगी, लेकिन ये तस्वीरे हमने ली है ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड के लेटेमदा पंचायत के दारुदा मोड़ से जारगो गांव होते हुए कुईलटांड गांव के रेलवे लाइन तक के बीच से. जहां लगभग 3 किलोमीटर ग्रामीण सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. आपको बता दें कि केंद्र के साथ झारखंड में भी भाजपा की सरकार है और यहां के सांसद और विधायक भी भाजपा से ही है. क्षेत्र में बीजेपी के ही सांसद और विधायक बनने के बाद इस क्षेत्र के लोगो को लगा था कि उनके वायदे के मुताबिक गांव की यह सड़क बन जाएगी, लेकिन भाजपा के सांसद-विधायक रहने के बावजूद इस सड़क को बनाने की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं लिया, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है. यहां के लोग सांसद-विधायक के नाम से ही बिफर पड़ते हैं. इस सड़क से प्रतिदिन लोग जानूम, लेटेमदा डेली मार्केट, कुकड़ू प्रखंड कार्यालय, पश्चिम बंगाल के बलरामपुर,पुरुलिया आदि जगह आना-जाना करते है. यही नही लोग इस सड़क से जारगो महादेव बेड़ा में स्थित प्रसिद्ध नावकुंज मंदिर भी पूजा करने भी जाते है. किंतु आजतक यह सड़क नहीं बना इसके लिए प्रशासन या जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस सड़क को बनाने के लिए कोई पहल नही किया गया.सड़क आज जगह-जगह उखड़ कर खंडर के रूप में तब्दील हो चुकी है. स्थिति इतनी भयावह है की कोई भी यातायात के वाहन गांव आना नहीं चाहता है. यदि गांव कोई प्रसव पीड़ित महिला को प्रसव दर्द उठ जाए तो मरने के सिवा कोई चारा नहीं है. ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के ऊपर उंगली उठना लाजमी है.

ADVERTISEMENT

केंद्र एवं राज्य सरकार भले ही ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का ढिढोंरा पीटती हो लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है. जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही है. आखिर क्या मामला है कि वे इन सड़कों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वही इस सड़क के नही बनने के कारण करीब एक दर्जन गांवों के करीब 6 हजार लोग उबड़ खाबड़ रास्ते मे चलने को मजबूर है. यहां के लोगों को रोज भगवान का नाम लेकर सफर करना पड़ता है. झारखंड अलग राज्य गठन के बाद ईचागढ़ विधानसभा से दूसरी बार अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह के विधायक बनने के बाद इस सड़क को बनाया गया था,. उसके बाद आज तक इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए न तो किसी जनप्रतिनिधि ने हाथ बढ़ाया न ही किसी प्रशासनिक पदाधिकारी ने. जबकि इस सड़क से आए दिन स्थानीय विधायक के साथ प्रखंड से लेकर जिला के आला अधिकारी का आवागमन होता है. वही झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला जिला कार्यकारणी  सदस्य इंद्रजीत महतो  ने विधायक साधु चरण महतो के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण का टेंडर निकालने के नाम पर भ्रम फैलाने, झूठा आश्वासन देने और क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र व खुद को विकास पुरुष बताने वाले झारखंड के  मुख्यमंत्री रघुवर दास भले ही सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ सत्ता में आए थे. लेकिन स्वार्थी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के उद्देश्यों को ही बदल डाला. इस सड़क की तस्वीर को देखकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के दावे खोखले साबित हो रहे है. इधर विधायक साधु चरण महतो ने एक बार फिर से विस्थापितों के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है. जहां आदित्यपुर श्रीडूंगरी स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विधायक साधु चरण महतो ने विस्थापितों के मुआवजा राशि को बढ़ाए जाने की मांग सरकार से करने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि जब स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना का लागत बढ़ सकता है, तो विस्थापितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़नी चाहिए. वैसे इससे पूर्व भी विधायक विस्थापितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं लेकिन पिछला 5 साल उन्होंने अपने एजेंडे से विस्थापितों को गायब रखा, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से विस्थापितों का दर्द इन्हें सताने लगा है.  

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post

चालुनिया में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास, दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल

बहरागोड़ा : बानिकुंदर फुटबॉल टीम बनी विजेता

अर्जुनबेड़ा फुटबॉल मैदान में टूर्नामेंट आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News