
आदित्यपुरः सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 स्थित कुलुपटंगा बस्ती निवासी मनोज गोप को टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती उर्फ बाबू तांती ने बुधवार को आर्थिक सहयोग के अलावा कंबल, चटाई व अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया. साथ ही गम्हरिया सीओ से फोन पर वार्ता कर सरकारी मुआवजा कैसे मिले इसकी जानकारी प्राप्त कर पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. (नीचे भी पढ़े)

विदित रहे कि 2 दिन पूर्व कुलुपटांगा निवासी मनोज गोप जो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, उनके घर में आग लग गई थी. जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था. जिसमें लगभग 6000 नगद भी थे. घर के सभी सदस्य नदी नहाने गए थे. जानकारी मिलते ही युवा नेता विशेष कुमार तांती पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे, और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया था. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक के अलावा अन्य सहयोग मुहैया कराया.






