आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया से सटे औद्योगिक क्षेत्र के सड़क किनारे झोपड़ीनुमा होटल में शरारती तत्वों ने शरारती तत्वों ने शनिवार की सुबह लाग लगा दी. इससे होटल पूरी तरह जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों को इसकी सूचना सुबह 4 बजे मिली, जब आग की लपटें फैलने लगी. देखते ही देखते चन्द मिनटों में पुआल और बांस से बनी होटल जलकर खाख हो गयी. वहीं स्थानीय लोगों ने मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया परंतु वे सफल नहीं हो पाए. वहीं आग लगने में अग्निशमन विभाग को किसी ने भी सूचना नहीं दिया. वहीं सुबह जब होटल का मालिक होटल पहुंचा तो उसे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई.











