आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक 12 वर्षीया नाबालिग को चाइल्डलाइन को सौंपा है. बताया जा रहा है कि बच्ची को किसी ने पुलिस को सौंपा. वह अपना नाम कोयल भुइयां एवं पिता का नाम वीरेंद्र भुइयां बता रही है. उसने बताया कि वह अपने मामा डॉक्टर मुर्मू के घर जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक गई है. उसे मामा के घर के पते की जानकारी नहीं है. पहले बंगाल के खनन गांव में रहती थी, लेकिन फिलहाल वह आदित्यपुर में ही कहीं रह रही थी. सोमवार को सड़क पर भटकते देख किसी राहगीर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.











