
आदित्यपुर : झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में कोल्हान शिक्षित बेरोजगार टेंपो एसोसिएशन के द्वारा आदित्यपुर सुधा मोड़ पर टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राय प्रदेश, सचिव इंटक एवं कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, सुनील सिंह, दिनेश उपाध्याय, अंजनी मिश्रा एवं कई टेंपो चालक उपस्थित थे. साथ में यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष लाल बाबू सरदार एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे.













