
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत के बाउटिया गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने गांव निवासी हरेराम सिंह के घर को तोड़ दिया है। हरेराम सिंह अपने परिवार के साथ किसी तरह घर से बाहर निकले कर अपनी और परिवार की जान बचायी। हाथियों ने श्री सिंह समेत आठ घरों में रखे धान को खाकर और छींट कर नष्ट कर दिया। हाथियों के झुंड ने बर्तन, बाइक समेत सामानों को तोड़ दिया। रात के समय गांव में हाथियों का झुंड आने से ग्रामीण भयभीत थे। किसी तरह रात गुजारी। बाउटिया में हाथियों द्वारा की गई क्षति की सूचना पाकर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर क्षति का आंकलन किया। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने दूरभाष पर वन विभाग के पदाधिकारी से बात कर जानकारी दी और जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही है। विधायक ने हरेराम सिंह को घर निर्माण के लिए आर्थिक मदद भी किया। हाथियों ने सुशील टुडू, मकर टुडू, बिजय टुडू, मेघराय मुर्मू, भगन सोरेन, टेम्पा मुर्मू, गरधा मुर्मू के घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया और घर में रखे धान को खाकर व छींट कर नष्ट कर दिया है। मौके पर बहरगोड़ा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास,जिला परिषद बेलबति मुर्मू, गुड़ाबांधा प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, कोषाध्यक्ष बिनोद बगाल, उप प्रमुख देवदत्त गिरि, साहेबराम सोरेन, हरिराम सोरेन, देवाशीष कालिंदी, अजित कालिंदी, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे।














