
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एवं अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 4 जनवरी को होटल वेब इंटरनेशनल में आयोजित होने वाले वार्षिक वनभोज को स्थगित कर दिया गया है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने सभी लोगों से अपील की है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें एवं कोविड गाइडलाइन का पालन करें. उन्होंने अपील की है कि फेस मास्क का उपयोग करें, थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन से हाथ धोते रहें, आपस में दूरी बनाकर रखें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, संयम बरतें और प्रशासन का सहयोग करें.













