
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से कार चुराकर भाग रहे तीन चोरों को आरआईटी थाना पुलिस ने पीछा कर जमशेदपुर से दबोच लिया. वहीं फिल्मी स्टाईल में चोर-पुलिस की, घटना देख सड़क पर सनसनी सी फैल गई. बताया जाता है कि चोर एनआईटी परिसर से कार चोरी कर भाग रहा था. बताया जाता है कि तीन चोर एनआईटी परिसर से एक कार को चुरा कर वहां से भाग रहे थे, जिसकी भनक वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को लगी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
उसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. चोर आदित्यपुर के रास्ते जमशेदपुर में प्रवेश कर गए और बिष्टुपुर होते हुए जुबिली पार्क की तरफ भागने लगे. पुलिस ने वहां भी उनका पीछा किया. वहीं पुलिस की दबिश देख चोर कार को पार्क के समीप छोड़कर अलग-अलग दिशा में भागने लगे, लेकिन पुलिस की टीम ने तीनों चोरों को खदेड़ कर पकड़ लिया और सभी को अपने साथ आरआईटी थाने लेकर गई. वहीं पुलिस ने चोरी हुई कार को भी बरामद कर लिया है.














