• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 9, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur-RIT : बाबकुटी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी ने पूर्व पार्षद मनोज कुमार राय के साथ मिल कर मनोकामना मंदिर के पुजारी के बेटे से की मारपीट, आरआईटी, थाना में मामला दर्ज

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

आदित्यपुर : पूरा झारखंड वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण से जूझ रहा है. सरकारी आदेश के तहत कहीं भी मजमा नहीं लगाना है. भीड़ इकट्ठा नहीं होना है. इन सब को ताक पर रखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी से जो तस्वीरें सामने आयी हैं उससे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहां के लोगों को कोरोना का खौफ नहीं है न ही यहां सरकारी आदेश का कोई असर है. दरअसल बाबा कुटी आरआईटी थाना क्षेत्र के लिए विवाद का केंद्र बनता जा रहा है. यहां गुटीय विवाद चरम पर है, जो आए दिन हिंसक झड़प में तब्दील हो रहा है. वैसे हाल के दिनों में उपजे हालात भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं कहे जा सकते. पिछले दिनों बाबा कुटी स्थित मनोकामना मंदिर के समीप गांजा पीने को लेकर विरोध करने पर शरारती तत्वों द्वारा महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी एवं उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया जाना फिर पुलिस को महंत के खिलाफ भड़काकर स्थानीय लोगों द्वारा उनके बड़े बेटे को भी मारपीट का आरोपी बनवाकर जेल भिजवा दिया गया. हालांकि आरआईटी पुलिस ने अनुसंधान के रूप में खानापूर्ति कर दोनों पक्षों के एक- एक नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर पल्ला झाड़ लिया था. मामला अभी भी न्यायालय में चल रहा है. उस घटना में महंत की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया था. इधर मामला शांत हुए अभी कुछ दिन ही बीते हैं, कि एकबार फिर से पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अजय उपाध्याय ने महंत के बड़े बेटे पर पूर्व पार्षद मनोज कुमार राय के साथ हमला कर दिया. बताया जाता है, कि मंदिर में पूजा पाठ के लिए महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी द्वारा अजय उपाध्याय की नियुक्ति की गई थी. महंत द्वारा अजय उपाध्याय को मंदिर प्रांगण में ही रह कर पूजा पाठ करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अजय उपाध्याय पूरे परिवार के साथ पिछले 13 सालों से मंदिर प्रांगण में रह रहे हैं. महंत एवं उनके परिवार के सदस्य पुजारी को परिवार कहीं अन्यत्र रखकर पूजा पाठ करने की बात कर रहे थे. महंत ने कई बार मंदिर प्रांगण में कुछ संदिग्ध लोगों को आते- जाते और गांजा पीते देखा जिसपर उन्होंने पुजारी को फटकार भी लगायी. इस बीच पुजारी ने आश्रम के लोगों के साथ सहानुभूति जुटाने का प्रयास किया और यह आरोप लगाया, कि महंत जबरन मुझे बेदखल करना चाहते हैं. अब सवाल ये उठता है, कि आखिर जब मंदिर के सेवायत महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी हैं, तो फिर पुजारी अजय उपाध्याय की कैसी दावेदारी. कौन ऐसे तत्व हैं  जो पुजारी के इस दावे को समर्थन दे रहे हैं. स्थानीय लोगों को यह भी कहते सुना गया, कि मंदिर सार्वजनिक होता है. निश्चित तौर पर मंदिर सार्वजनिक होता है और होना भी चाहिए, लेकिन जब मंदिर के रखरखाव की बारी आती है, उस वक्त एक भी भक्त सामने क्यों नहीं आते. इसी बात को लेकर शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ भूल महंत के परिवार वालों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि महंत के अल्टीमेटम के बाद मंदिर में पूजा- पाठ उनके बड़े बेटे देवानंद तिवारी ने शुरू कर दी. पुजारी अजय उपाध्याय ने पूर्व पार्षद मनोज कुमार राय को बुलाकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई. इसी बीच मंदिर के इर्द- गिर्द पहले से ही लाठी डंडे एकत्रित कर रखे गए थे. जैसे ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ पहले से रखे गए डंडों से महंत के बेटे पर हमला कर दिया गया. उधर मारपीट की जानकारी मिलते ही पूरे आश्रम के लोगों का जुटान मंदिर पर होने लगा. लोग कोरोना का खौफ भूल पंचायती में जुटने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस संबंध में महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी की पुत्री सह अधिवक्ता पार्वती कुमारी ने आरआईटी थाने में पूर्व पार्षद मनोज कुमार राय, पुजारी अजय उपाध्याय व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर पार्वती कुमारी ने अपने साथ बदसलूकी और अपने परिवार के खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. पार्वती ने बताया, कि आश्रम के लोगों द्वारा जानबूझकर उनके परिवार के साथ विवाद पैदा किया जा रहा है. इसके पीछे बड़े पैमाने पर आश्रम के जमीनों की आश्रम के नियमों को ताक पर रखकर खरीद- बिक्री की बात उन्होंने कही. उन्होंने बताया कि महंत जी का स्थानीय लोगों द्वारा इसलिए जानबूझकर विरोध कराया जा रहा है ताकि महंत जी कानूनी लड़ाई में उलझे रहे और उसकी आड़ में आश्रम के लोग दान में लिए गए जमीनों की खरीद- बिक्री करते रहें. पार्वती ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया, कि बार-बार साजिश के तहत उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है. जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में जी रहा है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद
खबर

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

November 9, 2026
jharkhand opposition leader : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं सुरक्षा की अनदेखी का मुद्दा

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका
खबर

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका

November 9, 2026
Next Post

Jamshedpur : कदमा में अंग्रेजी शराब दुकान में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन, तीन दिन के लिए दुकान सील

Jamshedpur : प्रो आरपीपी सिंह का जाना अकादमिक जगत के लिए बड़ी क्षति है : प्रो शुक्ला महांती

Jamshedpur : प्रो आरपीपी सिंह का जाना अकादमिक जगत के लिए बड़ी क्षति है : प्रो शुक्ला महांती

bengal-election-बंगाल के नंदीग्राम चुनाव में ममता बनर्जी हारी, अंतिम परिणाम आया सामने, ममता दीदी का खेला होलो, तृणमूल कांग्रेस ने जीत का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर: "दीपक सिर्फ मिट्टी का एक पात्र नहीं, बल्कि अंधेरे को चीरकर उम्मीद जगाने का प्रतीक है. जब यह दीप...

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की...

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप रविवार देर रात...

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच...

Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 9, 2026

मेष राशिआपका नकारात्मक व्यवहार सेहत के लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर...

Jamshedpur good news :  जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

Jamshedpur good news : जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अथक प्रयासों से 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट...

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर रविवार को अचानक आग लगने से...

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड स्थित मुखी समाज बस्ती में शनिवार देर रात नशाखोरी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ngo – हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप: रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से मोपेड टकरायी, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Jamshedpur fire – बिष्टुपुर के एक मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख, देखिए – video

Jamshedpur firing – आजादनगर में दीवाली के बीच चली गोलियां, इलाके में हड़कंप, दो घायल, देखिए – video

Jamshedpur good news : जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News