
जमशेदपुर : रांची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत रडगांव में अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड मामले में बीते दिनों सोनारी से निशा कोड़ा के अपहरण मामले में सरेंडर करने वाले विजय तिर्की को तमाड़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है. तमाड़ पुलिस ने रविवार को विजय को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया और 72 घंटे के रिमांड में अपने साथ ले गई. विजय पर आरोप है कि मनोज झा की हत्या के मामले में वह भी मौजूद था. फिलहाल तमाड़ पुलिस उससे पूछताछ करेगी और मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. बता दे कि 26 जुलाई को जमीन विवाद में तमाड़ के रडगांव में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर कर दी गई थी जब वे निर्माणाधीन कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल खड़ा करने का काम करवा रहे थे. अपराधियों ने अधिवक्ता के सीने में चार गोली मारी थी.















