
चाईबासा : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा शाखा ने यहां के दो ग्रामीण स्कूल प्राथमिक विद्यालय, पुराना चाईबासा और नव प्राथमिक विद्यालय, सालिगुटु में 115 बच्चो के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस कार्यक्रम के प्रायोजक एसआर रुंगटा ग्रुप थे। इस अवसर पर टीचर रेणु बाला गुप्ता, मीना देवी, अनुराज गुप्ता, अध्यक्ष विनय दोदराजका, सचिव ओम केडिया, प्रशांत मोहता, कन्हैया गर्ग, गोविंद मोहता, मनोज शर्मा और अशोक विजयवर्गीय उपस्थित थे। मंच स्थापना दिवस के अवसर पर चाईबासा शाखा ने 10 नये लोगों को भी मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा का सदस्य बनाया ।







