
चाकुलिया : प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के बालिबांध गांव में रविवार को अमरदीप सेवा संस्था के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद आर्मी जवान गणेश हांसदा की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांती की कामना की. सभा में पंचायत की मुखिया दमयंती मुर्मू, संस्था के सचिव असित महतो, उप मुखिया स्वपन महतो, सुनील महतो, सुकलाल, बासुदेव महतो, रतन मांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















