
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के कांटाबनी गांव के युवाओं ने विगत दिनों विधायक समीर महंती से मिलकर गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान समतलीकरण कराने की मांग की थी. युवाओ के मांग पर विधायक समीर महंती रविवार को अपने दल बल के साथ पंचायत के कांटाबनी गांव पहुंचकर गांव के युवाओं के साथ श्रमदान कर गांव के मैदान को समतलीकरण किया. विधायक श्री महंती ने खुद हाथो में फावड़ा थामकर मैदान में घंटो पसीना बहाया. विधायक को श्रमदान करता देख गांव के युवा भी श्रमदान कार्यक्रम में कुद पड़े,देखते ही देखते गांव की उबड़ खाबड़ मैदान समतलीकरण हो गया.विधायक ने गांव के युवाओं के साथ कांटाबनी गांव में श्रमदान कर फुटबॉल मैदान तैयार किया. मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि आज युवा वर्ग खेल से दूर हो रहे है.कहा कि युवाओं के आत्मबल गीर रहा है.युवाओं के आग्रह पर आज वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में आकर श्रमदान कर युवाओं के लिए खेल का मैदान तेयार किया गया है ताकि युवा खेले, कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है और युवाओं का आत्मबल बढ़ेगा.उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह से कार्य कर रही है. युवा सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी प्रतिभा को निखारे. कहा कि युवा खेल के क्षेत्र में भी युवा भविष्य बना सकते है.कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पोटो हो खेल योजना पारित की है,यह योजना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है.श्रमदान कार्यक्रम में झामुमो के जिला सह सचिव धनंजय करुणामय,श्याम मांडी,लखन मांडी,सालखन हांसदा,सुशील बेरा,संजय गोप, राकेश महंती,राजा बारिक,विशाल बारिक समेत अन्य ग्रामीण युवकों ने श्रमदान किया.







