
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में लखी पूजा धूम धाम से मनायी गयी . विभिन्न पूजा कमेटी द्वारा मां लखी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा करने के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा के पश्चात कमेटी द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए. बहरागोड़ा के धोलाबेड़ा गांव में युवा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां लखी की पूजा की गयी. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव साहू, सत्यजीत साहू, मिथुन बेरा, छोटो मुंडा, रविन, सहदेव, देबू, राज पपलु समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.



