संतोष वर्मा / चाईबासा : पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा के निर्देश पर सोमवार के अहले सुबह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुण्डाय पंचायत के मुण्डाय गाँव में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस एवं उत्पाद विभाग पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने मिलकर संयुक्त रूप से अवैध देशी शराब चुलाई करने वाले कारोबारियों व भट्टीयों के बिरूद्व अभियान चलाकर अवैध देशी शराब के भट्टी सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया। जगन्नाथपुर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मुण्डई पंचायत के मुण्डई गाँव के आसपास मे भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण औऱ बिक्री हो रहा है उक्त सूचना पर सोमवार को थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति के के साथ एक पुलिस दल अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान चलाने मुण्डई गाँव पहुंचा। पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मिलकर गाँव के विभिन्न स्थानों में चल रहे कई देशी शराब भट्टियो को तोड़कर सेकड़ो लीटर देशी शराब के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा देशी शराब निर्माण में लगे वर्तनों एवं सामानों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया ।
पुलिस बल को देखते ही अवैध देशी शराब निर्माण कर रहे कारोबारी मौके से भाग निकले जिस कारण मौके पर से किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब का निर्माण करना और बेचना कानूनन जुर्म है, पैसे के लालच में भोले भाले लोगो का जिंदगी बर्बाद न करे। अवैध रूप से देशी शराब बनाने वाले सुधर जाए और देशी शराब बनाना बन्द कर दे वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी। थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने मानकी, मुण्डा, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं गाँव के ग्रामीण से अवेध शराब के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया तथा उन्होंने कहा कि गाँव मे अवैध देशी शराब के निर्माण को रोकने की जिम्मेवारी ग्रामीण मुण्डा, मानकी एवं मुखिया की भी है, सभी अपनी जिम्मेदारी को समझे और अवेध शराब की रोकथाम हेतु प्रयास करे। अगर किसी गाँव मे अवैध शराब का निर्माण हो रहा है तो तो इसकी सूचना पुलिस को दे ताकि अवैध शराब निर्माण में लीगो के विरुद्ध त्वरित औऱ उचित करवाई की जा सके उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने वालों का सत्यापन कर लिया गया है सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा अन्तर्गत कांड दर्ज किया जाएगा। इस अभियान में थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के साथ उत्पाद अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति, सअनि उमेश प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, उत्पाद सअनि अमित सिंह, चालक प्रकाश बेहरा के साथ जिला पुलिस बल तथा उत्पाद पुलिस बल के जवान शामिल थे।



