
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के लाऊबेड़ा गांव में ग्रामप्रधान दुलाराम हांसदा की अध्यक्षता में भाजपा नेता समीर महंती ने बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि भाजपा सरकार एक विजन के तहत कार्य कर रही है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार मिला है. सरकार ने गरीबों को पक्का आवास, शौचालय और गैस चूल्हा और सिलेंडर समेत कई योजनाओं का लाभ देने का काम किया है. ग्रामीण आगामी विस चुनाव में अपना बहुमुल्य वोट देकर पार्टी को दोबारा सत्ता में लायें, तभी राज्य का विकास होगा और लोगों को उनका हक व अधिकार मिलेगा. बैठक से पूर्व ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर समीर महंती का गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर भव्य स्वागत किया. इस दौरान रामधन सोरेन, मंगल मुंडा, मनोज गोप, विद्युत सरदार, मिथुन कर, बबलू बेरा, दिलीप ओझा ,ग्रामीण विश्वनाथ मंडी, हलधर सोरेन, दुर्योधन सरदार, कासराय हांसदा, टीपू मांडी, मोहन मांडी, रविन्द्र नाथ सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.



