
बंगलोर : टाटा स्टील कंपनी ने बंगलोर पुलिस की सहायता से संयुक्त रूप से बंगलोर के कनकपुरा स्थित एक फर्म ‘इंदिरा रोल फॉर्मिंग इंडस्ट्रीज’ पर छापामारी की. छापामारी टीम ने विक्रेताओं के पास से नकली पैकेजिंग सामग्रियों के 4 बड़े बंडल बरामद किए. इस संबंध में एक एफआइआर दर्ज कराया गया है. प्राप्त पहली सूचना के आधार पर टीम ने पाया कि इंदिरा रोल फॉर्मिंग इंडस्ट्रीज नकली पैकेजिंग के साथ नकली कांटेदार तारों की बिक्री के अवैध कारोबार में शामिल था. ये नकली तार टाटा स्टील द्वारा बेचे जाने वाले अन्य वायर्ड प्रोडक्ट्स के समान दिखते हैं. नकली कांटेदार उत्पादों को टाटा स्टील के टाटा वायरॉन उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था. टाटा वायरॉन के कांटेदार तारों को विशेष तरीके से पैकेज किया जाता है और अधिकृत डीलरों व वितरकों के द्वारा इसी पैकेजिंग के साथ सभी इसके मौलिक उत्पाद बेचे जाते हैं.

टाटा स्टील अपने ट्रेड माकर्स, लोगो तथा अन्य बौद्घिक परिसंपत्तियों के गैर कानूनी और गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करती है. कंपनी के ब्रांड की ख्याति और विश्वसनीयता की सुरक्षा के प्रयास में टाटा स्टील की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्तियों समेत संस्थानों की लगातार निगरानी करती है और उनके खिलाफ कार्रवाई करती है, जो कंपनी की बौद्घिक परिसंपत्ति अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. टाटा स्टील के विस्तृत उत्पादों एवं समाधानों ने उत्पाद की गुणवत्ता में उच्चतम मानकों को कायम रखने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्घता और इनोवेशन पर फोकस के कारण इन वर्षों में विश्वास और जबरदस्त ख्याति अर्जित की है. कंपनी इस प्रकार की हर गैर कानूनी गतिविधि पर निगरानी और इनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे, जो कंपनी की परिसंपत्तियों व ब्रांड को प्रभावित करती हो.














