
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को 4 लोगो ने आत्महत्या कर ली. वैसे कदमा भाटिया बस्ती ज़थित चंडी बाबा मंदिर में 14 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली थी तो बागबेड़ा में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की थी तो बिरसानगर और गोलमुरी में दो स्कूली बच्चों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शहर की दो नाबालिग छात्राओं ने खुदकुशी कर ली. गोलमुरी जेवियर्स स्कूल की क्लास 9 की छात्रा आसिफा माजदा (14) ने बुधवार की दोपहर तो लेडी इंदल सिंह स्कूल की क्लास 9 की छात्रा स्वाति पत्रो (15) ने मंगलवार की रात फाँसी लगा ली. पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया. बिरसानगर जोन नंबर 5 में रहने वाली छात्रा स्वाति पात्रों ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली. सुबह उसकी माँ ने शव को लटकते देखा. जानकारी के अनुसार माँ के डांटने पर उसने घटना को अंजाम दिया. जबकि आसिफा माजदा के आत्महत्या करने के करणो का पता नहीं चल पाया है. दोनों मामलों में थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है.





