
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के मानगो थानाक्षेत्र के गांधी मैदान के बगल में स्थित एक मकान में छापेमारी कर एक टन कटे हुए प्रतिबंधित मांस और करीब पांच जानवरों के साथ गिरफ्तार किया है. वहां कारोबार करने वाले एक माफिया मोहम्मद ग़ुलाम को भी गिरफ्तार किया है. मोहम्मद ग़ुलाम के अन्य साथी वहां से भागने में कामयाब हो गया जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

मानगो पुलिस को यह सूचना मिली कि मानगो गांधी मैदान के बगल से प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है. जहां से पुलिस के गुप्तचर ने जानकारी दी कि वहां रविवार होने के कारण काफी ज्यादा मांस आया हुआ है जिसको पकड़ा जा सकता है. इसके बाद पुलिस की टीम ने वहां छापामारी की तो हड़कंप मच गया. पुलिस को देखते ही भगाभगी मच गई जिसके बाद पुलिस ने वहां से मोहम्मद ग़ुलाम को गिरफ्तार किया है और बड़े पैमाने पर मांस जब्त किया गया. मोहम्मद ग़ुलाम ने पुलिस को बताया है कि वहाँ से पूरे जमशेदपुर और आसपास के इलाके में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जाती है. प्रतिबंधित मांस की सप्लाई का पूरा चैन पुलिस को जानकारी मिली है.






