
संतोष वर्मा
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय के चक्रधरपुर से मुम्बई की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समक्ष एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। चक्रधरपुर स्टेशन से एक किमी दूर थर्ड लाइन में शव बरामद किया गया है। ट्रेन से कटने से युवक का सिर व धड़ अलग हुआ था। शव से कुछ दूर रेल पटरी में खून के धब्बे मिलने से संदेह गहराया। बताया जाता है कि उसकी पहचान चक्रधरपुर के 25 वर्षीय हिमांशु महतो के रूप में हुई। रेल पुलिस व चक्रधरपुर पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या है या आत्महत्या। चूंकि कोई व्यक्ति अगर आत्महत्या करेगा तो उसका खून और शव वही मिलेगा जहा शव पड़ा था लेकिन खून कहीं था और शव रेलवे लाइन पर था इस कारण यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले उसकी हत्या कर दी गई होगी और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को वहां रेलवे लाइन पर रख दिया गया जहां ट्रेन के गुजरने के कारण सिर और धड़ अलग-अलग हो गया है।






