कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से 18 दिन पहले ममता गुट की महिला कैंडिडेट संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन वापस ले लिया है.संचिता प्रधान ने इससे पहले बंगाल सीएम शुभेंदु से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने आवेदन देकर अपना नाम वापस ले दिया. संचिता के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की बात कही. इसके 2 घंटे बाद बंगाल पुलिस ने मिलन को एक पुराने केस में अरेस्ट कर लिया. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खाली की थी. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, रिजल्ट 9 को आएगा.विदित हो कि नंदीग्राम लंबे समय से टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है. इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और टीएमसी को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.




