
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के भूरिडीह फाटक से कुछ ही दूरी पर एक डाला टेम्पो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक का पैर कट कर हुआ अलग हो गया, जबकि तीन लोग घायल हो गये. बाइक चालक की की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. वहीं टेम्पो चालक समेत तीन युवकों को भी हल्की चोटें लगी हैं जो परसुडीह के बताये जा रहे हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद से आवश्यक कर्रवाई व जांच कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







