
जमशेदपुर : देश भर में किसानों के आंदोलन के समर्थन में मजदूर नेता और झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने मजदूरों की रैली निकाली. किसान बिल का विरोध इन लोगों ने किया. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन से यह रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व कृषि बिल एवं मजदूर विरोधी बिल के विरोध में बंदी के समर्थन में एक रैली निकाली गई, जो कि टिनप्लेट यूनियन से निकलकर टिनप्लेट गोलचक्कर से गोलमुरी मार्केट से होते हुए अब्दुल बारी कॉलेज गोलमुरी से यूनियन ऑफिस तक गई. इस अवसर पर पूरजोर तरीके से कृषि बिल का एवं मजदूर विरोधी बिल का विरोध किया गया. इस अवसर पर राकेश्वर पांडेय, विनोद राय, मनोज कुमार सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, रमेश राव, मुन्ना खान,संजीव श्रीवास्तव, शहनाज रफीक, श्रीकांत सिंह, सुदामा तिवारी, गौतम डे, हिरा मानिक, पीएन सिंह, दलजीत सिंह, बद्रीनाथ, भूपेंद्र सिंह, अमृत झा, साईं राजू, इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह, रहमान संग्राम दास, संजय सिंह, संजय कुमार, संजीव प्रसाद एवं कर्मचारी उपस्थित थे.






