
जमशेदपुर : कोल्हान के दौरा पर आए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जमशेदपुर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है. जेपी नड्डा सरायकेला में सभा को सम्बोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आने वाले थे कि अचानक से हेलीकॉप्टर में ही खराबी आ गयी. इसके बाद उनको सड़क मार्ग से रांची जाने की हिदायत दी गई. इसके बाद जमशेदपुर के दौरा को रद्द कर दिया गया. जमशेदपुर में बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध लोगो के साथ बैठक थी. जेपी नड्डा के आने को लेकर कार्यकर्ता और नेताओं में जोश था. जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं में जोश था लेकिन अचानक से खबर आई कि सिर्फ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आ रहे है और वही कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए .



