चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. इस दौरान शाखा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर युवा सुमित शर्मा, सचिव पद पर युवा विक्रम लोधा और कोषाध्यक्ष पद पर युवा अनीश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया.नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाज के विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और कार्यकाल में भी अधिक से अधिक युवाओं को शाखा से जोड़ने का काम किया जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाया जा सके.(नीचे भी पढ़े)
वहीं नवनिर्वाचित सचिव विक्रम लोधा ने कहा कि आगामी कार्यकाल में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अमृत धारा, स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने समाजहित में अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने का भी संकल्प व्यक्त किया. इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद लोधा, माधव रुंगटा, अमितेश रुंगटा, विवेक लोधा (टीटू), केशव रुंगटा, नितिन केडिया, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, निकुंज लोधा, उमंग पसारी, अमर लोधा, विशाल शर्मा, मोहित लोधा, प्रशांत रुंगटा, सत्यम लोधा,गौरव लोधा, प्रतीक अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे. अंत में शाखा के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवामूलक कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.







