चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में शनि-रविवार की रात हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मयाचा है. ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन दिनों से गोटशिला पहाड़ पर 12 हाथीयों का झुंड शरण लिए हुए है. शाम ढलते ही हाथियों का झुंड पहाड़ से उतरकर गांवों की ओर रूख लेता है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.(नीचे भी पढ़ें)
बीती रात हाथियों के झुंड ने घाघरा गांव में प्रवेश कर राम सिंह के खलिहान में रखा 20 मन धान खाकर एवं पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया. वहीं गोविंद सिंह के खेत में लगी सब्जियों की फसल को भी खाकर एवं रौंद कर बर्बाद कर दिया है. हाथियों का झुंड गांव से सटे जंगल और पहाड़ पर रहने के कारण पहाड़ पर बसे घाघरा और पाकुड़िया गांवों के लोग काफी भयभीत हैं. हाथियों के भय से ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं.




