बोकारो:बोकारो जिला कबड्डी संघ और कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चार दिवसीय 32वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक व बालिका कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न हो गया. सेक्टर चार स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में खेले गए बालक वर्ग के फाइनल मैच में बिहार की टीम ने हरियाणा की टीम को 49-47 अंकों से पराजित कर चैंपियन बना. वही महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 55-12 एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में बिहार की टीम ने महाराष्ट्र को 43-36 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.(नीचे भी पढ़े)

बालिका वर्ग के खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु को टीम को 43-27 अंकों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव पाया. जबकि दिल्ली उत्तर प्रदेश की टीम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 43-38 से एवं दूसरे मैच में तमिलनाडु की टीम ने दिल्ली की टीम को 31-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.(नीचे भी पढ़े)

मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि एडीजे जैप सांग्स रांची प्रशांत सिंह ने विजेता , उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया.इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बोकारो में हुए सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था के अनुरूप बताया ह. सभी ने झारखंड कबड्डी एसोसिएशन की प्रशंसा की है.



