अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो सिटी पार्ट-1 भोज स्थल में रविवार को चास बोकारो जिला स्वर्णकार समाज का वनभोज आयोजित हुआ. इसमें चास बोकारो के सभी स्वर्णकार, सोने-चांदी के व्यवसाय से जुड़े कारीगर एवं समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जुटे समाज के लोगों की सभा में सर्वप्रथम स्व बिंदेश्वरी प्रसाद बर्मा (रितुडीह) एवं चास बाइपास रोड के कमला प्रसाद गुप्ता को समाज की ओर से श्रद्धांजलि दी गई. वक्ताओं ने दोनों के समाज के प्रति अवदान की चर्चा भी की. इसके अलावा बैठक में समाज को संगठित करने का संकल्प लेने के साथ ही समाज के बच्चों की शिक्षा एवं आपसी सद्भाव बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मंच का संचालन संजय सोनी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में सुभाष चंद्र मोती, लक्ष्मण प्रसाद, आसनारायण प्रसाद, राम प्रसाद, सवलिया प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, बसंत सोनी, एस कुमार, संतोष कुमार, संजय सोनी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार वर्मा, आनंद कुमार, बबलू वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, डॉ एसीपी वर्मा, डॉ पीके वर्मा सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई.



