अनिल कुमार/बोकारो : स्थानीय चास जेल मोड़ के पास रिकवरी एजेंटों ने एक चोरी का ट्रेलर पकड़ा है. पकड़ाया चोरी का ट्रेलर एक चालक के सहारे थाना ले जाने की कोशिश किये जाने पर 3 लोगों ने चालक के साथ मारपीट की एवं ट्रेलर को सड़क से नीचे उतार दिया. इसके बाद इसकी सूचना पिंड्राजोरा थाना पुलिस को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर पहुंची पिंड्राजोरा पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गयी है. इस घटना के वक्त घटना स्थल पर काफी भीड़ लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटनास्थल पर उपस्थित रिकवरी एजेंट विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि यह गाड़ी चोरी की है. गाड़ी के नंबरप्लेट पर अलग से स्टिकर लगाकर दूसरे जिले का नंबर लगा दिया गया है. इसकी जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेलर थाना लाने का निर्देश दिया. लेकिन एक चालक के सहारे ट्रेलर को ले जा रहे थे तो तीन लोगों ने चालक के साथ मारपीट की और ट्रेलर को सड़क से नीचे उतार दिया. वहीं मौके पर पहुंचे थाना के एसआइ शमीम अंसारी ने बताया कि थाने पर मिली सूचना के आधार पर वे पहुंचे हैं. लोगों ने बताया कि यह ट्रेलर चोरी का है और तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. गाड़ी के चेसिस नंबर एवं इंजन नंबर से इसका मिलान किया जाएगा.











