बोकारो: बोकारो के चंदनक्यारी स्थित सियालजोरी वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से चार मजदूर घायल हो गए. इसमें से एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

प्लांट में हुए हादसे पर चंदनक्यारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने इसे कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही बताया.जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 10.30 बजे के करीब मजदूर प्लांट के अंदर एमआरएस विभाग में काम कर रहे थे. इसी दौरान टेस्टिंग के दौरान ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है.इस हादसे में प्राण प्रीतम मांझी, अनिल वान, महादेव भुइयां और पलाश पाल घायल हो गए. पलाश पाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी मजदूर ठेका एलबी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी बताए जा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर वेंकटेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे. 4 लोग घायल हुए हैं. सभी का बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था की जा रही है.



