जमशेदपुर:बांबे वाईकिंग्स बैंड के अहम सदस्य रहे नीरज श्रीधर ने गोपाल मैदान में आयोजित जमशेदपुर कार्निवाल के अंतिम दिन अपने गानों से सबको झूमा दिया.इस दौरान बडी संख्या में युवा मैदान में मौजूद थे.नीरज श्रीधर ने किस्मत कनेक्शन, लव आजकल और क ई फिल्मों के गाने गाए.रेस फिल्म के गाने अल्लाह दुहाई है बेताबी छाई जब श्रीधर ने गाया तो युवा जमकर झूमे लेकिन जब भूल भुलैया टू के टाईटल ट्रैक को गाया तो टीन एजर्स ने खूब आनंद लिया..नीरज ने मैदान में टीनएजर्स की उपस्थिति को देखते हुए खासकर उनकी पसंद के अपने गाने गाए…रणवीर कपूर के लिए गाए गाने ‘मेरी तो नईया है राम के भरोसे रे ‘ गाते हुए नीरज ने बताया कि रणवीर कपूर के लिए फिर गाने का मौका नहीं मिला है.यारों दिल से कहो…गाने पर तो पूरे मैदान में लोगों ने हाथ हिलाकर आनंद उठाया.(नीचे भी पढ़े)
नीरज ने युवाओं से कहा कि उनका पहला गाना जब हिट हुआ तब मैदान में मौजूद कई बच्चे पैदा भी नहीं हुए थे.उन्होंने अपना पहला हिट ‘क्या सूरत है क्या सूरत है’ गाकर सबको खूब झुमाया…गाने से पहले नीरज ने बताया कि उनकी ज्यादातर जिंदगी स्वीडन में बीती और वे ‘क्या सूरत है’ रीमिक्स गाने के साथ भारत आए और तब छा गए.कंपोज़र और गायक नीरज श्रीधर बांबे वाईकिंग्स बैंड से जुडे थे.उन्होंने बॉलीवुड में कम गाने गाए हैं.उन्होंने एक जमाने में बैंड के जरिए पुराने गानों को अनोखे तरीके से रीमिक्स किया जो काफी मशहूर हुए..खासकर छोड दो आंचल, क्या सूरत है क्या सूरत और वो चली वो चली ने खूब धूम मचाई थी.



