
चाकुलिया : चाकुलिया के केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के व्यामशाला परिसर में प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर सह उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे दर्जनों दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया. कान, आंख और पैर से दिव्यांग युवक-युवतियों की जांच के उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया. शिविर में पहुंचे पूर्ण रूप से दिव्यांगों को व्हील चेयर और ट्राइसाईकिल दी गयी. वहीं आंख, कान और पैर से दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित बीडीओ लेखराज नाग और जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने दिव्यांगों के बीच उपकरण का वितरण किया. शिविर में विद्यालय के शिक्षक, प्रखंड व अंचल कर्मी समेत लाभुक व उनके परिजन उपस्थित थे.
मानुषमुड़िया में सरकार आपके द्वार 21 को
दूसरी ओर, बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत सचिवालय में उप मुखिया तरुण कुमार दास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में आगामी 21 मार्च (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई. इसमें सभी वार्ड सदस्यों को सूचित किया गया कि पूरी पंचायत के हर गांव में जाकर एक-एक जनता को उसकी जानकारी दें, ताकि ग्रामीणों की समस्या का कार्यक्रम में समाधान किया जा सके. इसके साथ ही पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव बबलू नामाता, वार्ड सदस्य देवाशीष गिरि, हराधन चंद, स्वयंसेवक शिवशंकर भोल, रोहिण बास्के, ग्रामीण अनूप दास, प्रिंस राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







