Chaibasa : कर्मचारी संघ के प्रख्यात नेता एवं रौनियार वैश्य संघ चाईबासा के अध्यक्ष काशीनाथ शाह (67) का आकस्मिक निधन आज प्रातः रांची में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन से सभी काफी मर्माहत है। अपराहन 2:30 बजे मुक्तिधाम, रांची में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर रौनियार वैश्य संघ चाईबासा के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ,उपाध्यक्ष संजीत गुप्ता, सचिव राजकिशोर साहू, कोषाध्यक्ष छोटूलाल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता संतोष गुप्ता,बबलू गुप्ता ,संजय गुप्ता ,ज्योति गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


















