Chaibasa : हावड़ा मुम्बई मुख्य रेल मार्ग के मनोहरपुर- जराइकेला रेल खण्ड में एक कोचीन ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गयी। इस घटना से इस रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। घटना डाउन रेल लाइन के रेल पुल संख्या 378/12 के पास रात्रि लगभग 9:15 बजे की है। रेल प्रशासन व वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। घटना जराइकेला थाना क्षेत्र की है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







