
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि जिला उपायुक्त अरवा राजकमल को चाईबासा स्थित खुदरा शराब दुकानों में दुकानदारों के द्वारा शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक के मूल्य ग्राहकों से वसूल करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत के सत्यापन के उद्देश्य से मंगलवार को चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न खुदरा उत्पाद दुकानों में अचानक छापेमारी कर जांच किया गया। उन्होंने बताया कि जांच टीम के द्वारा सात खुदरा उत्पाद दुकानों में जांच के क्रम में तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने की बात सामने नहीं आई तथा जांच किए गए सभी दुकानों में एमआरपी लिस्ट से संबंधित फ्लेक्स प्रिंट करा कर लटकाया गया है।
उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने ग्राहकों को सूचित किया है कि एमआरपी लिस्ट से मदिरा की वास्तविक मूल्य का सत्यापन करने के उपरांत ही राशि का भुगतान करें तथा एमआरपी लिस्ट का सत्यापन विभागीय वेबसाइट jharkhandutpad.nic.in/jsbcl पर रेट लिस्ट ओपन करके कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त किसी प्रकार के शिकायत/सुझाव होने पर आप उत्पाद अधीक्षक – संपर्क सूत्र – 7209668557, अवर निरीक्षक उत्पाद – संपर्क सूत्र – 9608208777 तथा सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद – संपर्क सूत्र – 7903837619 पर सूचना का आदान-प्रदान कर सकते हैं।







