रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थानांतर्गत सुइअम्बा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. करीब दो दर्जन से अधिक नक्सलियों ने वहां पहुंच कर खड़ी मिक्सर मशीन, ट्रैक्टर आदि वाहनों में आग लगा दी एवं कार्य स्थल पर काफी तोड़-फोड़ भी की. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से भी ज्यादा नक्सली अचानक कार्य स्थल पर पहुंचे एवं वहां तोड़फोड़ करने लगे. नग्सलियों ने वहां खड़ी मिक्सर मशीन के साथ ही पांच वाहनों को आग लगा दी. पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, परंतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटनास्थल से कोई सटीक सूचना नहीं मिल पा रही थी. सोमवार सुबह पुलिस जवान जवानों के द्वारा आरओपी लगाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटनास्थल दुरूह क्षेत्र में होने के कारण पहुंचने में काफी विलंब हुआ इसके साथ ही पुलिस जवान काफी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल पर पहुंचे.



