जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त आरोपी की पहचान गणेश दत्ता उर्फ गणेश चंद्र दत्ता के रूप में हुई है. वह गौरीशंकर दत्ता का पुत्र है और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ो थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया गया. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.




