
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अन्तर्गत भारत भवन चौक एवं आस-पास के क्षेत्र में खुले आम अवैध एवं फर्जी लॉटरी टिकट बेची जा रही है. इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया जिन्होने अपना नाम विकास साव और मिथलेश यादव बताया. दोनों ने अवैध लॉटरी का धंधा करने की बात कबूली. इस संबंध मे चक्रधरपुर थाना कांड सं088/22 दिनांक 29 जुलाई 2022 धारा- 420/468/34 भादवि एवं 7 लॉटरी विनियमन अधिनियम अंकित की गई जिसमे 18 अभियुक्त बनाये गये है. गिरफ्त में आए लोगों में विकास साव उम्र करीब 36 वर्ष पिता- स्व गणेश साव, सा० गलेन भट्टी थाना चक्रधरपुर, जिला- प०सिंहभूम, दूसरा मिथलेश यादव उम्र करीब 34 वर्ष पिता- लखन यादव सा. बरकंदाज टोली, थाना सदर, जिला प०सिंहभूम, चाईबासा. बरामद सामानों में अवैध एवं जाली लॉटरी से भरी हुई 07 पेटी एवं खुला करीब 10 बंण्डल लॉटरी, वीवो कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मिथलेश यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके ऊपर सदर थाना कांड संख्या 67/21 दिनांक 17 जून 2021 धारा 290/420/34 भादवि एवं 7 लॉटरी विनियमन अधिनियम सदर थाना कांड संख्या 112/19 दिनांक 27 अगस्त 2019 धारा 420/34 भादवि एवं 7 लॉटरी विनियमन अधिनियम पूर्व से ही लगा हुआ है छापामारी दल में कपिल
चौधरी, एसडीपीओ चक्रधरपुर धरपुर, एएसआई संतोष कुमार गुप्ता, ओमकार पाल, विवेक पाल, सहित कई जवान शामिल थे.






