
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर बस्ती में रहने वाले बिजली मिस्त्री पी जनार्दन राव ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान घायल हो गए. बताया जाता है कि झारखंड बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए जनार्दन राव ऊपर चढ़े थे. (नीचे देखे पूरी खबर )

बिजली के करंट की चपेट में वे आ गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. बिजली का झटका इतना जोरदार था कि वह ऊपर से नीचे फेंका गए. आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको उठाया और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.






