
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान रात्रि में अवैध गांजा लदे एक इनोवा कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इनोवा कार में शामिल लोग भागने में सफल हो गये. परंतु इनोवा कार में जो गांजा लदा हुआ है उसकी कीमत लाखों लाख रुपये आंकी जा रही है. यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. वर्तमान में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. सूत्रों के अनुसार बीती रात पुलिस को देखकर इनोवा में सवार लोग गाड़ी लेकर भाग रहे थे पीछा करते-करते अंततः पवन चौक के आसपास गाड़ी को खड़ी उसमें सवार लोग भाग गए. बाद में गाड़ी को पुलिस चक्रधरपुर थाना लेकर आयी, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा भरा पड़ा है. गांजा की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपए तक आंकी जा रही है.















