
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 23 पोटका में नाली का पानी तालाब में जाने से लोगो को समस्या थी, जिससे नाली का निर्माण रुक गया था. खबर मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष समस्या का समाधान करने पहुंचे. नप अध्यक्ष कृष्णा देव साह ने पोटका के ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगो को समझया और रास्ता निकाल कर समस्या का समाधन किया, जिस पर वहां के स्थायी सभी लोग राजी वा संतुष्टि हुए और अब पोटका स्थित नाली का निर्माण चालू होगा अथवा आने वाले वक्त में तालाब में पानी की कमी नहीं होगी. इस दौरान नगर परिषद कार्यपालक के पदाधिकारी, जेई, जेवियर स्कूल के फादर फेबियन व सभी ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवस पर कृष्णा देव साह ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच 100 फेस मास्क का भी वितरण किया।







